छत्तीसगढ़

CG – कब थमेगा धनगवां में विवाद कभी उच्चायुक्त से तो कभी कलेक्टर से हों रही शिकायत जानें कहाँ और कब से शुरू हुआ मामला पढ़े पूरी ख़बर

मल्हार//मस्तूरी जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला गाँव धनगवां और यहाँ का उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा हैँ अब संतु यादव जो पहले धनगवां के पूर्व सरपंच श्याम बाई यादव का पूरा काम देखते थे इनकी मुशीबत बढ़ने वाला हैँ इनके द्वारा पूर्व में कराए गए कार्यों के बाद जब दूसरा सरपंच बना मतलब जितेन्द्र टंडन तब हिसाब किताब में कुछ रिकवरी की राशि बची थी जिसको लेकर अब वर्तमान सरपंच पति जितेन्द्र टंडन नें मोर्चा खोल दिया हैँ।

जितेन्द्र बतातें हैँ की इनके कार्यकाल का पूरा काला चिठ्ठा निकलने वाला हैँ और इसकी भी शिकायत हों सकती हैँ क्यों की जिस तरह से इनका रिकॉर्ड रहा हैँ उसको देखते हुए वर्तमान सरपंच पति जितेन्द्र टंडन नें अब कमर कस लिया हैँ और हर उस काम की शिकायत की जाएगी जहाँ भ्रष्टाचार की खुशबु आ रही हैँ जो पैसा जनता और गाँव के विकास के लिए आया था उसका पूरा हिसाब देना पड़ेगा चाहे वो कोई भी इंसान हों और जहाँ जहाँ भ्रष्टाचार हुआ हैँ वहां वहां पूरा पंचायत इसकी शिकायत कर जाँच कराएगी और सरकार द्वारा जनता के विकास के लिए दिए गए फण्ड की एक एक रुपए की हिसाब होगा और जनता के विकास के लिए आए फण्ड का जनता के विकास में हीं लगाएंगे।

मालूम हों की संतु यादव द्वारा धनगवां में उचित मूल्य की दुकान का संचालक किया जा रहा था पर ग्रामीणों नें राशन वितरण में अनियमित्ता कों लेकर शिकायत किया था जिसके बाद जाँच में आए अधिकारियों नें जाँच उपरांत उनको निलंबित कर दिया और धनगवां में विवाद की शुरुआत हुई बतातें चलें कि इससे पहले भी एक बार ज़ब संतु यादव उचित मूल्य कि दुकान के संचालक थे तब भी शिकायत हुआ था और इनकों निलंबित किया गया था तब भी शिकायत के बाद हीं कार्रवाई हुई थी पर उस समय विवाद इतना नहीं बढ़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button