CG SI Exam ब्रेकिंग : सूबेदार, SI परीक्षा की तारीखों का हुआ ऐलान , इस दिन होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से प्रतीक्षित सूबेदार, सब-इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CG PSC) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़े 63 हजार 342 उम्मीदवारों का इंतजार अब समाप्त हो गया है।
लोक सेवा आयोग द्वारा जारी एग्जाम शेड्यूल के मुताबिक, लिखित परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से निर्धारित किया गया है। ( Chhattisgarh Sub Inspector Recruitment 2026 ) प्रदेश सरकार और आयोग ने इस मेगा परीक्षा के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। इस परीक्षा में कुल 63,342 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो लंबे समय से इस भर्ती के अगले चरण की तैयारी कर रहे थे।
आपकों बता दें की उम्मीदवारों की भारी संख्या को देखते हुए प्रदेश के सभी 33 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जिला मुख्यालयों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे।



