CG – सटोरिए के ठिकाने पर मिला कुबेर का धन : पुलिस ने सटोरिए के ठिकाने पर की छापेमार कार्रवाई, नोटों के बंडल देख उड़े होश, इतने करोड़ नगदी जब्त…..

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने आईपीएल सटोरिए पर बड़ी कार्रवाई की है। आईपीएल ऑनलाइन सट्टा की सूचना मिलने पर जब रायगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो नजारा देख होश उड़ गए। सटोरिए के पास करोड़ों के नोटों के बंडल थे। जब्त नोट 1.2 करोड़ा से ज्यादा मिले। पुलिस ने मौके से तीन सटोरिए को भी पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों में करन चौधरी, पुष्कर अग्रवाल और सुनील अग्रवाल शमिल है। आरोपियों के कब्जे से 1 करोड़ 2 लाख 81 हजार 300 रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन, चार मोबाइल समेत अन्य सामग्री जब्त की गई है।
मालूम हो कि 26 अप्रैल को साइबर सेल, थाना कोतवाली और थाना घरघोड़ा की संयुक्त टीम ने रायगढ़ शहर व घरघोड़ा क्षेत्र में ऑनलाइन आईपीएल सट्टा नेटवर्क पर एक साथ दबिश देकर छह आरोपी सोनू देवांगन, हर्षित देवांगन, भरत गोयल, गौतम भोजवानी, लक्ष्मीनारायण सिदार, सागर गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था।
आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल, नगदी 15,490 रूपये की जब्ती की गई थी। मामले में आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 218/2026 धारा 4, 7 छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम और थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 147/2026 और 148/2026 धारा 7 छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।



