छत्तीसगढ़

CG – सरायपाली में PDS चावल की बड़ी हेराफेरी फिल्मी अंदाज में पकड़ाया 2700 किलो सरकारी राशन ऐसे खुला राज जानें पढ़े पूरी ख़बर

सरायपाली//क्षेत्र में सरकारी राशन (PDS) के चावल की अवैध रूप से हेराफेरी और कालाबाजारी का एक बड़ा मामला सामने आया है। अनुविभागीय अधिकारी (SDM) सरायपाली के निर्देश पर राजस्व और खाद्य विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2700 किलोग्राम अवैध PDS चावल जब्त किया है। बिना किसी वैध दस्तावेज के परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को पुलिस थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।

घटना आज सुबह लगभग 10 बजे की है। ग्राम केना से एक ट्रैक्टर में भारी मात्रा में PDS का चावल लोड कर बिक्री के लिए राइस मिल ले जाया जा रहा था। इस दौरान रास्ता भटकने पर ट्रैक्टर के ड्राइवर ने फिल्मी अंदाज में लोगों से सराईपतेरा का रास्ता पूछा। ड्राइवर की संदिग्ध गतिविधियों को देखकर लोगो ने उसे सरायपाली का रास्ता बता दिया जिसके बाद वह भूल वश सीधा सरायपाली तहसील कार्यालय के समीप जा पंहुचा जब उससे पूछताछ की गई, तो मामले का भंडाफोड़ हुआ। पूछताछ में ड्राइवर ने खुलासा किया कि जब्त किया गया चावल ग्राम केना निवासी चंद्रहास प्रधान का है।

हालांकि, ड्राइवर ने स्वयं को इस अवैध धंधे से अनभिज्ञ बताया। उसने यह भी जानकारी दी कि उसके पीछे धान से भरी एक पिकअप वाहन भी आ रही है, जिसका चालक ही यह बताने वाला था कि इस चावल की डिलीवरी वास्तव में कहां करनी है। मामले की सूचना मिलते ही सरायपाली प्रभारी SDM मनोज खांडे ने सख्त रुख अख्तियार किया। SDM के आदेश पर तहसीलदार श्रीधर पंडा और खाद्य निरीक्षक अविनाश दुबे एवं विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने गवाहों की उपस्थिति में मौके पर ही पंचनामा तैयार किया और लगभग 2800 किलो चावल को खाद्य अधिकारी की न्यायिक अभिरक्षा में सौंप दिया। परिवहन में प्रयुक्त ट्रैक्टर के पास कोई भी वैध कागजात नहीं पाए जाने के कारण उसे सरायपाली पुलिस थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।

“गरीबों के हक के PDS चावल की अवैध खरीदी-बिक्री और कालाबाजारी को क्षेत्र में किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले में आगे की जांच और वैधानिक कार्यवाही तेजी से जारी है।

मनोज खांडे (अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button