छत्तीसगढ़

CG – राजधानी में होटल व्यवसायी के साथ मारपीट, ससुर ने इस वजह से ऑफिस में घुसकर दिया वारदात को अंजाम, ससुर के खिलाफ FIR दर्ज……

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां होटल व्यवसायी के साथ मारपीट की की गई है। तेलीबांधा पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, होटल व्यवसायी बलदेव खनूजा के साथ मारपीट की गई है। बलदेव खनूजा के साथ उनके ही ससुर ने ऑफिस में घुसकर मारपीट की है। बताया जा रहा है कि, बलदेव खनूजा का बेटे को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद उनके ससुर ने ऑफिस में घुसकर उनके साथ मारपीट की।

इस घटना के बाद बलदेव खनूजा और आरोपी पक्ष तेलीबांधा थाना पहुंचे और दोनों पक्षों ने थाने में लिखित शिकायत की है। वहीं पीड़ित बलदेव खनूजा की शिकायत के आधार पर उनके साथ मारपीट करने वाले आरोपी ससुर अमरजीत सिंह होरा के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस की टीम दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button