छत्तीसगढ़

गांव-गांव पहुंच रहा विकास : विधायक भावना बोहरा ने ₹65.64 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन।

कवर्धा/पंडरिया। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक भावना बोहरा ने ग्राम रणवीरपुर में ₹65 लाख 64 हजार से अधिक की लागत के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

इस दौरान उन्होंने नव निर्मित महतारी सदन,शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला उन्नयन कार्य, बूढ़ादेव मंदिर के सामने सामुदायिक भवन तथा माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष सहित ₹51.14 लाख से अधिक के कार्यों का लोकार्पण किया। वहीं ₹14.50 लाख की लागत से सामुदायिक भवन,अटल समरसता भवन एवं अटल डिजिटल सुविधा केंद्र निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में सामाजिक, शैक्षणिक एवं डिजिटल सुविधाएं मजबूत होंगी और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, अधोसंरचना एवं ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देते हुए गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। रणवीरपुर में महतारी सदन का लोकार्पण महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह भवन महिलाओं के लिए बैठक, प्रशिक्षण, सामाजिक आयोजन एवं स्व-सहायता समूह गतिविधियों का केंद्र बनेगा।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि उनका उद्देश्य ऐसे स्थायी विकास कार्य करना है, जो आने वाले वर्षों तक समाज को दिशा दें। शिक्षा, स्वास्थ्य,सड़क,पानी और महिला सशक्तिकरण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि,भाजपा नेता,महिला समूहों की पदाधिकारी,सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button