छत्तीसगढ़

CG – वीणापाणि संगीत विद्यालय में संगीत संगोष्ठी का आयोजन कलाकारों ने साझा किए संगीत के अनुभव देर शाम तक गुंजता रहा स्वर संगीत प्रेमी हुए शामिल पढ़े पूरी ख़बर

सरायपाली//वीणा वीणापाणि संगीत विद्यालय बस्तीसरायपाली (सरायपाली) में संगीत प्रेमियों, गायकों और वादकों को एक मंच पर लाने,कला के आदान-प्रदानऔर चर्चा के साथ संगीत की समृद्ध परंपरा को संरक्षित करने एवं लोगों को संगीत से जोड़ने के लिए संगीत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में अंचल के प्रसिद्ध संगीत कलाकार शामिल हुए। कलाकारों की संगीतमय प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।आयोजन स्थल पर देर शाम तक संगीत की स्वर लहरियां गूंजती रही।इस अवसर पर संगीत विद्यालय संचालक जन्मजय नायक ने कहा संगीत संस्कृति के दर्पण होते हैं।

संगीत से जुड़ा व्यक्ति संस्कार के नजदीक होता है।नायक ने संगीत शिक्षण के संबंध में कहा संगीत की प्रतिभा वाले बच्चों को उत्तम शिक्षकों से इसका विधिवत् प्रशिक्षण प्राप्त हो इसका विशेष प्रयास किया जाएगा।डा.बीरेंद्र कर ने कहा श्री नायक द्वारा संगीत विद्यालय प्रारंभ करना संगीत प्रेमियों के लिए बहुत सुंदर प्रयास है।इसकी सराहना करते हुए इसे सरायपाली की सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा देने वाला प्रयास बताया।ज्योति कुमार ठेठवार ने कहा संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है,बल्कि आत्मा की शांति और समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने सब मिलकर वीणापाणि संगीत विद्यालय के माध्यम से संगीत परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।उन्होंने मोबाइल के गिरफ्त में आकर तनाव और अवसाद से ग्रसित हो रहे हर वर्ग के व्यक्तियों को संगीत से जुड़ने की अपील की।इस अवसर पर संकल्प लिया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों की श्रृंखला जारी रखी जाएगी।ताकि स्थानीय स्तर पर छुपी हुई प्रतिभाओं को एक उचित मंच मिल सके।संगोष्ठी केअंत में संचालक जन्मजय नायक ने सभी कलाकारों और उपस्थित संगीत प्रेमियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर विशेष कलाकारों में अक्षय कुमार पटेल,अदालत पटेल, आनंद कुमार तांडी,शिक्षक जलंधर वर्गे,शिक्षक प्रदीप कुमार छत्रे, डां.कैलाश कुमार जोशी,शिक्षक शैलेंद्र नायक सहित अनेक संगीत प्रेमी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button