छत्तीसगढ़

CG : पति-पत्नी सरकारी नौकरी की आड़ में कर रहे थे ये काम, ऐसे खुली पोल, अब विभाग ने लिया ये एक्शन……

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सरकारी डॉक्टर होते हुए निजी कंपनी के प्रोडक्ट का पत्नी के साथ प्रचार करना एक भारी पड़ गया। जहां मामले में जांच के बाद डॉक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, जबकि उनकी नर्स पत्नी को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

बताया जा रहा है कि धौरपुर ब्लॉक में पदस्थ डॉक्टर स्वयंबर सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह जो की नर्स है, इन दोनों के द्वारा निजी कंपनी के प्रोडक्ट का न सिर्फ प्रचार प्रसार किया जा रहा था बल्कि ये लोग बढ़ चढ़कर निजी कार्यक्रम में शिरकत भी कर रहे थे। इस मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग में होने के बाद संयुक्त स्वास्थ्य संचालक डॉक्टर अनिल शुक्ला ने संभाग स्तरीय टीम बनाकर इस मामले की जांच कराई जिसमें पाया गया कि डॉक्टर और उनकी पत्नी के द्वारा अपनी सेवा आचरण का उल्लंघन करते हुए निजी प्रोडक्ट का प्रचार प्रसार किया गया है।

ऐसे में तत्काल कार्रवाई करते हुए डॉक्टर स्वयंबर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा उनकी पत्नी नर्स प्रियंका सिंह को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। स्वास्थ्य संयुक्त संचालक डॉक्टर अनिल शुक्ला ने यह भी कहा कि इस तरह की गतिविधि में जो लोग भी शामिल होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button