छत्तीसगढ़

CG – देसी जुगाड़ : रास्ते में खत्म हुआ पेट्रोल तो ट्रैक्टर ट्रॉली में बाइक लादकर पहुंचा युवक, भाई का दिमाग देख लोग हुए दंग…..

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां पेट्रोल-डीजल की कमी के बीच युवक का अनोखा जुगाड़ चर्चा में है। यहां एक युवक अपनी बाइक में पेट्रोल खत्म होने के बाद ऐसा देसी जुगाड़ लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

मामला गरियाबंद के शांति फ्यूल्स पेट्रोल पंप का है। जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल खत्म होने पर युवक की बाइक रास्ते में बंद हो गई थी। काफी कोशिशों के बाद भी उसे कहीं से बोतल या जरेकिन में पेट्रोल नहीं मिल पाया, क्योंकि जिले के पेट्रोल पंपों में बोतलों, डिब्बों में पेट्रोल देने पर रोक लगी हुई है। इसके बाद युवक ने अनोखा तरीका निकाला। उसने अपनी बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादा और सीधे पेट्रोल पंप पहुंच गया।

पेट्रोल पंप परिसर में जब ट्रैक्टर-ट्रॉली पहुंची तो लोगों की नजरें उस पर टिक गईं। ट्रॉली में कोई सामान नहीं, बल्कि एक मोटरसाइकिल रखी हुई थी। कुछ देर तक पेट्रोल पंप कर्मचारी और वहां मौजूद लोग यह नजारा देखकर हैरान रह गए। बाद में युवक ने बाइक में पेट्रोल भरवाया और वहां से रवाना हो गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button