धमतरी

क्राइम सीन पर अब ऑन द स्पॉट जांच, धमतरी पुलिस को मिली हाईटेक FSL वैन…!

धमतरी पुलिस को अपराध जांच में एक बड़ी तकनीकी ताकत मिली है। अब घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने और जांच करने के लिए अत्याधुनिक हाईटेक एफएसएल मोबाइल यूनिट वैन की शुरुआत की गई है। इस नई सुविधा से पुलिस की विवेचना और अधिक मजबूत होगी, वहीं अपराधियों के खिलाफ साक्ष्य आधारित कार्रवाई में भी तेजी आएगी।

धमतरी में पुलिस विभाग को मिली हाईटेक एफएसएल मोबाइल यूनिट वैन को पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार, महापौर श्री जगदीश रामू रोहरा और पूर्व विधायक श्री इंदरचंद चोपड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया…

यह अत्याधुनिक मोबाइल यूनिट अब सीधे घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक जांच करेगी, जिससे साक्ष्यों के संरक्षण और अपराध की पड़ताल में तेजी आएगी।

एफएसएल मोबाइल यूनिट वैन में फिंगरप्रिंट परीक्षण, डिजिटल एवं भौतिक साक्ष्य संरक्षण, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी सहित कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इस तकनीक की मदद से पुलिस घटनास्थल से ही महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र कर सकेगी, जिससे जांच अधिक पारदर्शी और सटीक बनेगी

धमतरी पुलिस लगातार आधुनिक तकनीकों को अपनाकर अपराध नियंत्रण और प्रभावी कार्रवाई की दिशा में काम कर रही है।

हाईटेक एफएसएल मोबाइल यूनिट वैन के शुरू होने से अब अपराध जांच प्रक्रिया और अधिक मजबूत, तेज और वैज्ञानिक बनने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button