CG – बलौदा बाजार भाटापारा के ओटेबंद में फल फूल रहा रेत माफियाओं का अवैध बालू का काला खेल मुख्यमंत्री का सख्त आदेश भी यहाँ दरकिनार अधिकारी मौन पढ़े पूरी ख़बर
बलौदा बाजार//जिले के भाठापारा तहसील के ग्राम पंचायत ओटेबंद में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सख्त आदेश का पालन होते नजर नहीं आ रहा यहाँ कई दिनों से शिवनाथ नदी से सैकड़ो ट्रैक्टर से रोजाना रेत का अवैध कारोबार चरम पर हैँ यहाँ गाड़ी वालों से जमकर अवैध वसूली कुछ नाम चिन्ह लोंग कर रहें हैँ।
ग्रामीण बतातें हैँ की यहाँ गुंडा प्रवित्ती के लोंग अपना एजेंट बैठाए हैँ जो प्रत्तेक गाड़ी वालों से रेत की अवैध रॉयल्टी की वसूली कर रहें हैँ ज़ब इस बारे में हमने रेत माफिया से बात किया तो उसने कहा कि ओटेबंद रेत घाट की टेंडर हों गई हैँ और तक़रीबन दों लाख में और जल्द खनिज विभाग रॉयल्टी पर्ची जारी करेंगी पर सवाल ये हैँ की यहाँ कई दिनों से जो अवैध रेत घाट चलाया जा रहा हैँ और अवैध रुप से वसूली भी कुछ असामाजिक लोंग यहाँ कर रहें हैँ वो भी बिना रॉयल्टी पर्ची के इसका जवाबदार कौन हैँ।
जब की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नें रेत की अवैध भण्डारण और रेत माफियाओ पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया हैँ पर यहाँ बलौदा बाजार के ओटेबंद गांव के अवैध रेत घाट पर आदेश का मज़ाक बना दिया गया हैँ और यहाँ इन सब अवैध वसूली और अवैध रेत घाट की पूरा खेल कुछ गाँव के हीं आसामजिक व्यक्ति खेल रहें हैँ देखना होगा विभाग कब इस ओर ध्यान देते हुए कार्रवाई करती हैँ।
ओटेबंद के रेत माफिया ना सिर्फ अवैध रेत घाट चला रहा हैँ बल्कि जमकर अवैध वसूली के साथ रोड़ किनारे कों रेत से पाट दिया हैँ आपकी नजर जहाँ तक जाएगी रोड़ किनारे वहां तक आपको रेत का अवैध भण्डारण हीं दिखेगा पर जिले के खनिज विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहें ये समझ से परे हैँ।कृ




