छत्तीसगढ़

CG – सामूहिक भोज के बाद अचानक एक के बाद एक 17 ग्रामीण पहुंचे अस्पताल, एक महिला की मौत, गांव में मचा हड़कंप…..

कोंडागांव। जिले के तमरावंड क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां आयोजित सामूहिक भोज करने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद एक-एक कर 17 लोगों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य मरीजों का उपचार जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, गांव में आयोजित सामूहिक भोज में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए थे। भोजन करने के कुछ घंटों बाद लोगों को उल्टी, चक्कर और तेज पेट दर्द की शिकायत शुरू हुई। देखते ही देखते कई लोग बीमार पड़ गए। ग्रामीणों ने तत्काल बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम सक्रिय हुई। खाद्य विभाग ने भोज में परोसे गए भोजन के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। वहीं प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि भोजन में किस वजह से जहरीलापन फैला।

एक महिला की मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी सामूहिक आयोजन में खास कर गर्मी के समय ताजा भोजन का ही सेवन करें। बासी भोजन से बचें। खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें एवं तबीयत बिगड़ने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button