छत्तीसगढ़
CG ब्रेकिंग : शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, दो कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला……

खैरागढ़। खैरागढ़ के BEO कार्यालय में कथित शराब पार्टी और वायरल वीडियो पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। जिला शिक्षा विभाग ने दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।
जिला शिक्षा अधिकारी, खैरागढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार BEO कार्यालय खैरागढ़ में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 रविन्द्र सिंह गहरवार और शासकीय प्राथमिक शाला संडी के प्रधान पाठक सुनील कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों में वायरल वीडियो के माध्यम से शासकीय कार्यालय परिसर में शराब सेवन और अमर्यादित व्यवहार की जानकारी सामने आई थी। प्रथम दृष्टया यह मामला छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विरुद्ध पाया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।




