छत्तीसगढ़बेमेतरा जिला

कांग्रेस भवन बेमेतरा में पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि…पुराना कांग्रेस भवन, भारत माता चौक बेमेतरा में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया

आशीष छाबड़ा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व पूर्व विधायक

संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा :7000885784

बेमेतरा:भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज पुराना कांग्रेस भवन, भारत माता चौक बेमेतरा में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी एवं उनके विचारों एवं योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि,देश निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं आधुनिक भारत की नींव रखने में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने देश को वैज्ञानिक सोच, औद्योगिक विकास, शिक्षा एवं लोकतंत्र की मजबूत दिशा प्रदान की। उनके आदर्श एवं विचार आज भी देशवासियों को प्रेरित करते हैं।”कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक कांग्रेस सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू जी के बताए मार्ग पर चलकर देशहित एवं जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंगत साहू मिथलेश वर्मा रश्मि मिश्रा रीता पांडे जनता साहू शकुंतला साहू हेमिन यादव राजू साहू सुमन गोस्वामी ललित विश्वकर्मा शिव वर्मा नारायण छाबड़ा मनोज शर्मा प्रतीक दुबे अजय राज सेन चितरेन वर्मा प्रकाश ठाकुर रवि रजक बलवंत साहू राजेश नवरंगे खूबचंद चंद्राकर भीखम साहू घनश्याम देवांगन सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button