छत्तीसगढ़

CG – सरायपाली थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न पढ़े पूरी ख़बर

सरायपाली//आज दिनांक 27 मई 2026 को थाना परिसर सरायपाली में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) सरायपाली श्रीमती ललिता मेहर द्वारा किया गया।

बैठक में उपस्थित सामाजिक प्रमुखों, गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकार साथियों के साथ पर्व के दौरान शांति, आपसी भाईचारा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सभी से प्रशासन का सहयोग करने तथा सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की गई।

Related Articles

Back to top button