छत्तीसगढ़

CG – खेतोँ में चोरो का आतंक रात में बोरवेल मशीन केबल पाईप को रोज बना रहें निशाना किसानो में अफरातफरी का माहौल सो रही पुलिस? पढ़े पूरी ख़बर

बसना//थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी के ग्राम गधा भाटा के खेतों में चोरों नें मुशीबत खड़ा कर दिया है आए दिन चोरी से किसान हताश हों रहें है किसानों पर मुसीबत टूट रहा है रात में अंधेरा होते ही चोरों का गैंग खेतों में लगे ट्यूबवेल बोरवेल्स के पाईप को खींचकर तोड़ फोड़ कर काँपर केबल, समरसिबल पंप की चोरी कर घटनाओं को अंजाम दे रहे है।

गधाभाठा निवासी नित्यानंद प्रधान नें अपने बहते हुए आसूं पोछते हुए मीडिया को बताया की धान फ़सल को हार्वेस्टर से कटवाने के एक दो दिन बाद बाद धनिया खेती की तैयारी कर रहा था देर रात चोरो नें पाताल से बोर मशीन को खींच कर मेरे खेत से बोर में लगे सभी 13 पाईप को तोड़ दिया और बोर मोटर एवं केबल को चोरी करके ले गए है मेरा हजारों का नुकसान हों गया है,धनिया क़ी खेती लगानें से वंचित हो गया हु, मै सदमे में हु,क्या करू समझ नहीं आ रहा कहाँ जाऊ किसको बताऊ कई बार चोरो नें मेरे मोटर केबल कों निशाना बनाया जिससे बहुत आर्थिक हानी हों रही है।

नित्यानंद प्रधान गधाभाठा का एक लघु सफल कृषक है, गधाभाठा सरपंच पंच कोटवार नें घटनास्थल का मुआवना किया, सभी नें चोर गिरोह का कारनामा होनें की आशंका जताई इस घटना के बाद गांव के जितने भी किसान भाई है सब दहशत में आ गए है पता नहीं अगली रात को किस किसान के खेत का बोर मोटर निकाललर चोर ले उड़ेंगे।

इस डर के चलते समस्त किसान भाई अपने अपने खेतोँ से बोर मोटर को निकालकर घर में रख रहे है जिस तरफ नजर डालेंगे उस तरफ किसान अपने खेतोँ से बोर को निकालकर घर लाते दिख जायेंगे, रूपानंद साव जो गधाभाठा का सीमांत किसान है उनका पांच ट्यूबवेल है दहशत के साये में उन्होंने भी सभी बोर वेल के मोटर को खींच कर घर ला लिए हैं।

क्षेत्र के लाइनमेंन सहयोगी मनोज प्रधान नें जानकारी देते हुए बताया मै भी खेत से समर्षिबल पंप को निकाल कर घर लाया हु क्या पता आज रात चोर मेरे खेत से बोर मोटर को चोरी करके न ले जाए उन्होंने आगे भी बताया क़ी गेर्राभाठा में बोर चोरी क़ी घटना क़ी सुचना बिजली कंट्रोल रूम को मिल रही है समाचार लिखें जाने तक गधाभाठा गांव के कई किसान आज 28 मई को भी अपने अपने खेतोँ से बोर मोटर निकालते हुए नजर आ रहे हैं

—–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button