छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, महिला महामंत्री ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, 14 महिला कार्यकर्ता भाजपा में हुई शामिल…..

जगदलपुर। जगदलपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की महिला महामंत्री कमल झज ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया, वहीं पूर्व महामंत्री अम्मा जी राव भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुईं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में करीब 14 महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सभी का भाजपा गमछा और फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button