छत्तीसगढ़

CG – तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिला बस्तर की ब्लॉक बास्तानार ईकाई का गठन…

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिला बस्तर की ब्लॉक बास्तानार ईकाई का गठन

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में ब्लॉक बास्तानार इकाई का गठन किया गया। गठन के दौरान संभागीय अध्यक्ष अतुल शुक्ला ,जिला अध्यक्ष संजय चौहान, उपाध्यक्ष जीएल यादव ,प्रमोद पांडे ,कोषाध्यक्ष राम प्रभाकर मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी संजय मिश्रा ,खंड स्त्रोत समन्वयक रमछम कच्छ एवं विकासखंड के कर्मचारी साथी उपस्थित थे जिसमें संतोष राजपूत को अध्यक्ष बनाया गया।महेश मानिकपुरी को सचिव लक्ष्मी नारायण को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

शीर्ष नेतृत्व कर्ताओं ने ब्लॉक के कर्मचारियों से कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारी पूरी निष्ठा से शासन का कार्य कर रहे है।फिर भी सरकार भेदभाव करते हुए कर्मचारियों को उनके मँहगाई भत्ते से वंचित रखे हुए है। इसलिए अपने अधिकार और हक के लिए सभी कर्मचारी एक होकर तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की ताकत बनकर संघर्ष के लिए तैयार रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button