छत्तीसगढ़

CG – Love sex aur dhokha : इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जबरदस्ती बनाए शारीरिक संबंध, फिर जो हुआ…..

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना एक युवती को भारी पड़ गया। युवती को धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी अपने साथ युवती को महाराष्ट्र ले गया, जहां पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा। पीड़िता की शिकातय पर सक्ती पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी राकेश टंडन से इंस्टाग्राम के माध्यम से जान पहचान हुई थी। 11 मई को आरोपी के द्वारा पीड़िता को मैं तुमको पसंद करता हूँ, तुमसे शादी करूँगा कहते हुए मिशन चौक बुलाकर अपने मोटर साइकिल में बैठा कर सुनसान जगह ले गया। जान से मारने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को बिलासपुर ले गया, जहां रास्ते पर उसके मोबाइल की सिम को तोड़ दिया।

पीड़िता को आरोपी बिलासपुर से गोंदिया, फिर महाराष्ट्र के कराड मलकापुर ले जाकर एक घर में रखकर जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। शिकायत के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

इसी बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी अपने घर में आया हुआ है। साइबर सेल की मदद से तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया l 29 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक सीपी कंवर (साइबर सेल प्रभारी) प्रआर दामोदर जयसवाल, आरक्षक सेतराम पटेल, शत्रुघन जांगड़े का योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button