छत्तीसगढ़

CG – सरकारी कर्मियों का महँगाई भत्ता के लिए प्रदर्शन 03 के स्थान पर 10 जून 2026 को – तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ

सरकारी कर्मियों का महँगाई भत्ता के लिए प्रदर्शन 03 के स्थान पर 10 जून 2026 को – तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला बस्तर के तत्वाधान में आगामी 3 जून 2026 को जिला मुख्यालय जगदलपुर में होने वाले विशाल प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम वर्तमान में कर्मचारियों के जनगणना ड्यूटी तथा सुशासन तिहार को देखते हुए अब 10जून 2026 को करने का निर्णय लिया गया है। ततसम्बंध में आज रविवार को संध्या पांच बजे तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला बस्तर के प्रमुख पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक कर्मचारी भवन कलेक्टर रोड जगदलपुर में संघ के प्रदेश महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव तथा प्रांतीय उपाध्यक्ष टार्जन गुप्ता की अध्यक्षता में आहूत की गई ।जिसमें विशेष रूप से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश चौहान को भी आमंत्रित किया गया।

बैठक में संगठन के शीर्ष नेतृत्व प्रदेश महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव,प्रदेश उपाध्यक्ष टार्जन गुप्ता ,संभाग अध्यक्ष अतुल शुक्ला तथा बस्तर जिला अध्यक्ष संजय चौहान एवं फेडरेशन के उपाध्यक्ष कैलाश चौहान ने संयुक्त रूप से कहा की राज्य सरकार लगातार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है।बिजली विभाग और न्यायिक विभाग के बाद अब आईएएस /आईपीएस /आईएफएस अधिकारियों को भी 2% मँहगाई भत्ता बढ़ा दिया है जबकि प्रदेश के जमीनी स्तर 4.50 लाख कर्मचारी पिछले लंबे समय से अपनी हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

कर्मचारी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि राज्य के कर्मचारियों के साथ किया जा रहा भेदभाव तुरंत बंद होना चाहिए।
आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती आशा दान ,जी एल यादव ,कोषाध्यक्ष राम प्रभाकर मिश्रा ,संतोष राजपूत ,उमेश मेशराम,मोतीलाल वर्मा, दीपक आदि अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button