छत्तीसगढ़

CG – अमलडीहा उदईबन में वरिष्ठ व गणमान्य नागरिकों के हाथों पीडीएस भवन का शिलान्यास सरपंच कांति किरण पटेल नें कही ऐसी बात जिसे सुन आप भी हों जाए ख़ुश जानें पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमलडीहा उदईबन में एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां सरपंच कांति किरण पटेल का गाँव के वरिष्ठ व गणमान्य नागरिकों के प्रति सम्मान देखतें ही बनता था कार्यक्रम में चार चाँद और उस वक्त लग गया ज़ब अमलडीहा उदईबन के सम्मानीय नागरीको के हाथों सरपंच नें पीडीएस भवन का शिलान्यास कराया सरपंच कांति किरण पटेल द्वारा अमलडीहा उदईबन में सरपंच कांति किरण पटेल के द्वारा बनाए जा रहें पीडीएस भवन का भूमिपूजन किया।

गाँव के वरिष्ठ नागरिकों नें पूजा अर्चना कर पीडीएस भवन का नींव रखा इस दौरान सरपंच पति किरण पटेल नें कहा की किसी भी गाँव में अनुभवी और वरिष्ठ नागरिक वहां की रीढ़ की हड्डी मानें जाते है और इनके विचार अनमोल और बहुत ही कारगर होते आप सभी सम्मानीय गाँव के बड़े बुजुर्गो का अनुभव और मार्गदर्शन अविश्वसनीय होता है इसलिए गाँव में किसी भी समस्या में पहले बड़े बुजुर्गो का राय और विचार लिया जाता है मै बहुत ख़ुश नशीब हूँ जो मेरे प्रत्तेक कार्य में आप सभी का सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा है।

इस शुभ अवसर पर सरपंच उपसरपंच पंच व गणमान्य ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे,कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। बताते चलें की विगत वर्षो से पंचायत में पीडीएस भवन की कमी महसूस की जा रही थी और इसके लिए सरपंच बनते ही कांति किरण पटेल लगातार प्रयासरथ थे जिसकी बीते रविवार कों अमलडीहा उदईबन कें गणमान्य वरिष्ठ नागरिकों के हाथों नींव रखी गई जिसके बाद सरपंच नें भी राहत की सांस ली है और गाँव वालों की बड़ी समस्या दूर हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button