छत्तीसगढ़

CG – बड़ा हादसा : खेलते-खेलते फट गई मोबाइल की बैटरी, जोरदार ब्लास्ट एक साल के मासूम की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल…..

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां मोबाइल की बैटरी फटने से एक साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। यह घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, ब्रह्मपुर में रहने वाले महेंद्र सिंह नेताम का बेटा आदित्य सिंह (1 साल) अपने भाई-बहनों और गांव के अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था, तभी बच्चे कहीं से मोबाइल की एक पुरानी और खराब बैटरी ले आए थे। अचानक बैटरी में जोरदार ब्लास्ट हो गया। आदित्य इसकी चपेट में आ गया और उसका चेहरा, सीना, पेट के साथ ही हाथ भी बुरी तरह झुलस गया।

घटना के बाद परिजन उसे आनन फानन में प्रेमनगर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधान नहीं होने की वजह से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रेमनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इसी के साथ ही पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button