छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : साप्ताहिक बाजार में अचानक आसमान से आई आफत, महिला की मौके पर ही मौत, 10 लोग झुलसे, एक की हालत गंभीर…..

दंतेवाड़ा। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां चंदेनार साप्ताहिक बाजार में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार, चंदेनार साप्ताहिक बाजार में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गिरते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

11 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आए, जिसमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि 9 अन्य लोगों को चोटें आई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button