छत्तीसगढ़

CG – नायब तहसीलदार विवाद मामले में बड़ा अपडेट, विधायक रामकुमार टोप्पो के दो समर्थकों ने किया सरेंडर…..

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा के सीतापुर भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों द्वारा नायब तहसीलदार से मारपीट मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है, विधायक के दो समर्थक पंकज गुप्ता और नाजिम रजा ने सीतापुर थाने में जाकर सरेंडर कर दिया है। आपको बता दें कि इस मामले में विधायक और समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदेशभर के राजस्व अधिकारी-कर्मचारी तीन दिनों से हड़ताल पर है। मामले में कोतवाली पुलिस ने विधायक रामकुमार टोप्पो, यूसुफ, नाजिम राजा और पंकज गुप्ता समेत 10 लोगों के खिलाफ BNS की धारा 221, 221(1), 132 और 191(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

गौरतलब है कि, 27 मई को विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिक के बीच विवाद हुआ था। शिकायत के मुताबिक, राजापुर उप-तहसील के नायब तहसीलदार तुषार मानिक के अनुसार सीतापुर के विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की। पिटाई से नायब तहसीलदार के चेहरे पर चोट आई है। इस घटना के बाद दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर लगी गई है। कोतवाली पुलिस ने विधायक रामकुमार टोप्पो, यूसुफ, नाजिम राजा और पंकज गुप्ता समेत 10 लोगों के खिलाफ BNS की धारा 221, 221(1), 132 और 191(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button