छत्तीसगढ़

CG – अब पचपेड़ी क्षेत्र के हरदी गोबरी में अवैध रेत खनन का मामला हों रहा उजागर कब रुकेगा यहाँ बालू का काला खेल जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//पचपेड़ी क्षेत्र में कुछ ऐसे चिन्हित जगह है जहाँ धड़ल्ले से रेत का अवैध खनन जारी है इन्ही में से एक है हरदी गोबरी का वो जगह जहाँ से रोजाना रेत की चोरी हों रही है और यह प्रशासन के लिए भी चुनौती बन गई की कैसे यहाँ हों रहें अवैध खनन कों रोका जाए यह ना सिर्फ खनिज अधिकारियो की समस्या बढा रही है बल्कि इससे जिले में बड़े अधिकारियों की भी नाम ख़राब हों रहा है अगर हम ये कहें की मस्तूरी रेत चोरी में टॉप पर है तो गलत नहीं होगा यहाँ दर्जनों ऐसी जगह है जहाँ से रोजाना रात के अँधेरे में जमकर रेत की चोरी हों रही है और जगह जगह इसको डंप भी किया जा रहा है।

बात करें हरदी गोबरी की तो यहाँ आसपास पहुंचते ही आपको जगह जगह खाली पड़े सरकारी जगहों पर रेत का अवैध भण्डारण देखने मिल जाएगा ये रेत माफिया छोटी गेम नहीं खेल रहें यहाँ माफियाओ नें रेत का काला खेल इस कदर फैला रखा है की इनकों लाखों में इनकम हों रहा है ये बारिश पूर्व भारी मात्रा में नदी से रेत की चोरी दिन रात करते है फिर बरसात में ज़ब नदी पूरी तरह जल मग्न हों जाता है रेत निकाला असंभव हों जाता है तब ये इन डंप की गई रेत कों डबल रेट में विक्रय कर मोटा रकम कमाते है ये सिलसिला सालों से चला आ रहा है इस पर अभी तक मस्तूरी में पदस्थ कोई भी अधिकारी अंकुश लगाने में असफल रहें है देखना होगा आगे क्या होता है।

बतातें चलें की कुछ दिनों पहले ही अमलडीहा रेत घाट पर खनिज विभाग की उड़नदस्ता की टीम नें बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मार कार्रवाई की थी जहाँ बड़ी मशीन से रेत निकालते रात में पकड़ा गया था और घाट कों शील कर दिया गया था यह टीम बाहर से आई थी
ताज्जुब की बात तो ये है की बिलासपुर और मस्तूरी में बैठे खनिज अधिकारी ये अच्छे से जानते है की रेत की चोरी यहाँ रात दिन हों रही है पर इनके द्वारा कोई कार्रवाई देखने नहीं मिलता ये रेत माफिया पचपेड़ी तहसील कार्यालय मस्तूरी एसडीएम कार्यालय और खनिज जाँच चौकी से रोजाना रात में रेत भर कर बड़ी गाड़ियों से निकलते है पर मजाल है कोई अधिकारी ये पूछ ले की रात में रेत निकालना मना है फिर कहाँ से ले कर आ रहें है और इसकी जाँच कर ले ऐसा अभी तक नहीं हुआ जिससे रेत माफियाओ का हौसला सातवे आसमान पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button