छत्तीसगढ़

CG मामा-भांजे की मौत : तेज रफ्तार बनी काल, ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में मामा-भांजे की मौत, महिला की हालत गंभीर…..

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा डभरा-खरसिया मार्ग पर लक्ष्मणभांठा के पास हुआ, जहां ईंट से लदे ट्रैक्टर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान छोटेलाल बरेठ और संजू बरेठ के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में मामा-भांजे बताए जा रहे हैं। हादसे में लीलावती बरेठ गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि तीनों बाइक पर सवार होकर कोटमी गांव लौट रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मणभांठा के पास उनकी बाइक की ईंट लदे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवारों को गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की तथा मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button