CG – एक व्यक्ति अपने घर में नीले रंग का ड्रम में गांजा की कीमत 16 लाख 62 हजार 500/- के साथ आरोपी को भानपुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार…

मादक पदार्थ गांजा का बिक्री हेतु अवैध रूप से अपने मकान में रखने वाले के विरूद्ध भानपुरी पुलिस की कार्यवाही
आरोपी के खिलाफ थाना भानपुरी में धारा 20 (ख) ii (ग) एनडीपीएस एक्ट के तहत् मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी किशोर बघेल पिता स्व० सम्पत बघेल उम्र 36 वर्ष जाति भतरा निवासी केशरपाल आवासपारा थाना भानपुरी जिला बस्तर (छ०ग०)
आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा की मात्रा 33.25 कि.ग्रा. कीमती 16,62,500/- रूपये ।
जगदलपुर। जिला बस्तर में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री हेतु रखने एवं परिवहन करने वाले तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ गिरफ्तारी अभियान के तहत श्रीमान् पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अति० पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के निर्देशन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भानपुरी प्रवीण भारती व उप पुलिस अधीक्षक संगम राम के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही करने एवं प्रभावी रूप से अंकुश लगाने निर्देशित किया गया था, जिसके परिपालन में थाना प्रभारी भानपुरी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगातार पतासाजी की जा रही थी।
इसी तारतम्य में दिनांक 07.06.2026 को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम केशरपाल आवासपारा में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना पर गठित टीम द्वारा मुखबिर के बताये अनुसार संदेही व्यक्ति के घर ग्राम केशरपाल आवासपारा पहुंचकर घेराबंदी कर पकडे, जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम किशोर बघेल पिता स्व० सम्पत बघेल उम्र 36 वर्ष जाति भतरा निवासी केशरपाल आवास पारा का होना बताया। जिसके घर की तलाशी के दौरान घर के अंदर कमरा में एक नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम के अंदर रखा अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल मात्रा वजन 33.25 कि.ग्रा. कीमती 16,62,500/- रूपये मिला। जिसे मौके पर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20 (ख)ii (ग) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश की जाती है।
अवैध मादक पदार्थ गांजा की रेड कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी :-
निरीक्षक हर्ष कुमार धुरंधर थाना प्रभारी भानपुरी उप निरीक्षक शत्रुधन नाग, सउनि रैनू राम मौर्य, प्र०आर० किशोर गुप्ता,
आरक्षक महेन्द्र शोरी, मनघर कश्यप, गिरधर कुंजाम,
म०आर० राजकुमारी भगत आदि उपस्थित थे।



