छत्तीसगढ़

CG News : छत्तीसगढ़ में यहां फिर पीलिया की दस्तक, 15 नए मरीज मिले, दो आईसीयू में भर्ती, स्वास्थ्य विभाग ने मचा हड़कंप…..

भिलाई। टाउनशिप क्षेत्र के सेक्टर-7 में एक बार फिर पीलिया का कहर देखने को मिला है। करीब एक माह पहले यहां लगभग 50 लोग पीलिया की चपेट में आए थे, वहीं अब क्षेत्र में 15 नए मरीजों की पहचान हुई है। इनमें दो पीड़ित आईसीयू में भर्ती है। लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने प्रभावित इलाके में घर-घर जाकर सर्वे अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-7 के स्ट्रीट नंबर 40, 41 और 43 में पीलिया के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में मरीजों का उपचार जारी है। इनमें से दो मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पीलिया के बढ़ते मामलों से नाराज स्थानीय लोगों ने टाउनशिप के स्टेट ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और पेयजल पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत की मांग की। रहवासियों का आरोप है कि पुरानी और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के कारण दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।

क्षेत्र में बढ़ाई गई निगरानी

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 8 जून को संयुक्त टीम द्वारा किए गए सर्वेक्षण में कोई नया सक्रिय मरीज नहीं मिला। क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और जल स्रोतों की जांच की जा रही है, ताकि संक्रमण के कारणों का पता लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button