छत्तीसगढ़

CG – महासमुंद में संदिग्ध परिस्थितियों में दो शव मिलने से सनसनी एक की पहचान दूसरे की शिनाख्त जारी पढ़े पूरी ख़बर

महासमुंद//जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध परिस्थितियों में दो शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एक मृतक की पहचान हो चुकी है, जबकि दूसरे शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खल्लारी निवासी कुंदन साहू (32 वर्ष) का शव उसके घर के पीछे संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया गया कि कुंदन साहू मजदूरी का कार्य करता था। वह 9 जून की रात गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता देखने गया था, जिसके बाद घर नहीं लौटा। 10 जून को उसे आसपास के क्षेत्र में घूमते हुए देखा गया था। गुरुवार सुबह उसका शव घर के पीछे मिला।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस परिजनों और मृतक के मित्रों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

इसी बीच ग्राम ओंकारबंध में भी एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक के पैर में बिजली का तार लिपटा हुआ था। हालांकि उसके शरीर पर किसी अन्य प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत करंट लगने से हुई हो सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो सकेगी।

अज्ञात युवक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button