CG – स्ट्रांग रूम में फायरिंग : चुनाव ड्यूटी में तैनात जवान ने स्ट्रांग रूम में की दनादन फायरिंग, मचा हड़कंप…..
सारंगढ़। चुनाव ड्यूटी में तैनात एक जवान ने सर्विस हथियार से हवाई फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि जवान नशे में था और नशे की हालत में ही उसने फायरिंग की है। पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया है। निकाय चुनाव के पूर्व EVM को स्ट्रांग रूम में रखा गया है। जहां सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। चंद्रपाल बर्मन की भी तैनाती स्ट्रांग रूम में की गई थी।
जवान चंद्रपाल बर्मन नशे की हालत में स्ट्रांग रूम पहुंचा और फिर हवाई फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि चंद्रपाल बर्मन पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक तनाव में था, जानकारी यह भी मिल रही है कि ड्यूटी के लिए वो नशे की हालत में ही पहुंचा था और तैश में आकर उसने हवाई फायरिंग कर दी।
गोलियों की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। ड्यूटी में तैनात अन्य जवानों ने तत्काल चंद्रपाल बर्मन को पड़कर अपने कब्जे में लिया और उसके हाथ के हथियार छीना। पुलिस की टीम हिरासत में लेकर उसे डॉक्टरी मुलाहिजा के लिए भेजा। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।