छत्तीसगढ़

CG – युवक पहुंचा नाबालिग लड़की के घर, विवाद के बाद लड़की को सरेआम जड़ दिया थप्पड़, घटना से आहत नाबालिग ने उठाया ये खौफनाक कदम……

कोरबा। छत्तीसगढ़ कोरबा जिले के बांकी मोंगरा SECL क्षेत्र से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां वार्ड-56 रोहिना बस्ती में 16 साल की लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है, गांव का युवक, लड़की के घर पहुंचा और उसे बाहर बुलाकर विवाद करने लगा, विवाद बढ़ने पर युवक ने सार्वजनिक रूप से उसके बाल पकड़कर थप्पड़ जड़ब दिया था। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, जिसके बाद युवक वहां से चला गया।

सार्वजनिक रूप से घटित घटना से शारदा काफी आहत थी। कुछ समय बाद वह अपने घर में मृत अवस्था में मिली। सूचना मिलने पर एएसआई नंदलाल टंडन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रात अधिक होने के कारण शव को SECL अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया। नाबालिग की मां राज्य से बाहर मजदूरी करती हैं। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से नाबालिग का मोबाइल जब्त किया गया है। कॉल डिटेल, चैट और घटना से पहले की गतिविधियों की जांच की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी लिए जा रहे हैं।

नाबालिग के पिता की 2021 में मौत हो चुकी है। ऐसे में परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा था। मां मजदूरी के लिए राज्य से बाहर रहती हैं। शारदा अपने भाई के साथ बुआ और नानी के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी, जबकि उसकी बड़ी बहन नाना-नानी के साथ रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button