CG – माध्यमिक शाला कुम्हारपारा संकुल केंद्र केवरामुंडा में नवीन शिक्षा सत्र के शुभारंभ अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव का उत्साह पूर्वक आयोजन किया गया…

जगदलपुर। माध्यमिक शाला कुम्हारपारा संकुल केंद्र केवरामुंडा में नवीन शिक्षा सत्र के शुभारंभ अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव का उत्साह पूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र कर्मा वार्ड की पार्षद रोशन सिसोदिया के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात शाला की महत्वपूर्ण पंजी दाखिल खारिज पंजी में प्रथम विद्यार्थी का नाम अंकित उन्हीं के कर-कमलों द्वारा किया गया।

अतिथियों द्वारा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें गणेश एवं पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विश्वजीत साह ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

शाला की प्रधानाध्यापिका नीलम मिश्रा ने नवीन शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों एवं पालकों से विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

सत्र 2026 27 हेतु शाला प्रबंधन समिति का भी गठन किया गया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, पालकगण उपस्थित रहे। सभी ने नए शैक्षणिक सत्र की सफल संचालन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु शुभकामनाएं व्यक्त की।






