छत्तीसगढ़

CG – रिसॉर्ट में मिली युवती की लाश : साथियों के साथ रिसॉर्ट में ठहरी थी, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से मचा हड़कंप, पीएम रिपोर्ट में होगा खुलासा…..

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मनगट्टा स्थित विसली वुड रिसॉर्ट में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना के बाद से रिसॉर्ट और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान मुस्कान तिवारी (24) के रूप में हुई है, जो भिलाई की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि मुस्कान अपने कुछ साथियों के साथ रिसॉर्ट में ठहरी हुई थी। देर रात वह बाथरूम गई थी, जहां वो बेहोशी की हालत में मिली। सुबह करीब 8 बजे इसकी जानकारी रिसॉर्ट संचालक को हुई, तो उसे आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले को और भी रहस्यमय बनाने वाली बात यह है कि युवती के साथ रिसॉर्ट में आए अन्य लोग सुबह होने से पहले ही वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और युवती के साथ आए लोगों की तलाश की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button