छत्तीसगढ़

CG – क्या आप भी सीखना चाहते है सु-मधुर संगीत तो यहाँ करें विजिट वीणापाणि संगीत विद्यालय 1 जुलाई से प्रारंभ पढ़े पूरी ख़बर

सरायपाली//बसना -प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद द्वारा मान्यता प्राप्त (पंजी. क्र.-एम.पी-274)वीणा पाणि संगीत विद्यालय /महाविद्यालय बस्ती सरायपाली में (सरायपाली) शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संगीत के अलग-अलग विधाओं में संगीत शिक्षा ग्रहण करने हेतु 1जुलाई से अलग-अलग दो बैच में कक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। वे संगीत शिक्षार्थी जो आवेदन जमा कर दिए हैं वे नियमित शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं।साथ ही इच्छुक संगीत शिक्षार्थी जो अभी तक आवेदन जमा नहीं किए हैं कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर 31जुलाई तक जमा करके नियमित शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। साथ ही शौकीन लोग भी संगीत सीख सकते हैं,जिन्हें डिप्लोमा सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। अधिक जानकारी के लिए मो.नं-9131171909 पर संपर्क कर सकते हैं।

संगीत शिक्षा के संदर्भ में विद्यालय संचालक जन्मजय नायक ने बताया संगीत शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में अच्छे संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास किया जाएगा।संगीत से जुड़ा व्यक्ति संस्कार के करीब होता है।जब छात्र संगीत बजाते हैं तो यह उनके कलात्मक मन के एक हिस्से को अभिव्यक्त करने का अवसर देता है,जो एक बच्चे को बौद्धिक,आध्यात्मिक और भावनात्मक रूप से संतुलित करने में मददगार होता है। पढ़ाई के साथ संगीत की शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों में संगीत उनके दिमाग का विस्तार करने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही उनकी स्मरण शक्ति,भाषा क्षमता और समस्या समाधान कौशल जैसे गुणों में सुधार लाता है।

संगीत शिक्षण पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए श्री नायक ने बताया कि संगीत कोर्स की अवधि कोर्स के प्रकार पर निर्भर करती है। इसमें “डिप्लोमा कोर्स” जुनियर डिप्लोमा जिसकी अवधि 2साल, सीनियर डिप्लोमा जिसकी अवधि 2साल होती है जो छात्र को संगीत के व्यावहारिक और सैद्धांतिक पहलुओं की जानकारी देता है। “बैचलर डिग्री कोर्स”(बी.ए.) संगीत प्रभाकर 2 साल यह कोर्स जिसमें छात्र स्वर संगीत,वाद्य संगीत,या नृत्य में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। साथ ही “सर्टिफिकेट कोर्स” की अवधि कुछ घंटों से लेकर 1 साल तक हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button