Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
अन्य ख़बरेंछत्तीसगढ़

तिरकेला के पोटेखार मैदान में प्रबोध मिंज फैंस क्लब द्वारा फुटबॉल मैच का किया गया आयोजन।


((नयाभारत सितेश सिरदार लखनपुर)):–
दिनांक 28 10 2025 दिन(मंगलवार) को जनपद पंचायत लखनपुर ग्राम पंचायत तिरकेला के पोटेखार मैदान में प्रबोध मिंज फैंस क्लब द्वारा फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया जिस में कुल 32 टीमों ने भाग लिया जिस में प्रबोध मिंज विधायक लुण्ड्रा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए आयोजन समिति एवं गांव वासियों के द्वारा विधायक का माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं शैला कर्मा नित्य कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया तिरकेला बनाम करई के बीच फ़ाइनल मैच के कड़े मुकाबले में विधायक द्वारा दोनों टीमो का परिचय प्राप्त कर फुटबॉल किक लगाकर खेल का शुभारंभ किया गया ग्राम करई की टीम विजेता रही एवं ग्राम तिरकेला की टीम उप विजेता रही प्रथम पुरस्कार 30 हजार एवं कप रहा द्वितीय पुरस्कार 20 हजार एवं कप रहा विजेता एवं उप विजेता दोनों टीमों को निर्धारित धनराशि एवं कप देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई शैला कर्मा नर्तक दल को विधायक के तरफ़ से पुरस्कृत किया गया विधायक द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि मैं सर्व प्रथम खिलाड़ियों एवं दर्शकों और आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामीणों को स्वागत करता हूं एवं दिपावली छठ पूजा की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं देता हूं खेल हमें अनुशासन टीम वर्क और मेहनत की भावना सिखाता है मैं अपने क्षेत्र के खिलाड़ियों का हमेशा समर्थन एवं प्रोत्साहन देने के लिए तत्पर हूं मैं सभी खिलाड़ियों के लिए भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं मुझे उम्मीद है की वह अपने खेल के माध्यम से क्षेत्र एवं देश का नाम रोशन करेंगे विधायक के साथ रवि महंत मण्डल अध्यक्ष , विक्रम सिंह मण्डल महामंत्री, भाजपा नेता भईया लाल साहू,कृष्णा राठिया, दीपनारायण यादव, पारस रजवाड़े सरपंच गण रतु एक्का,रामलाल एक्का, हंस कुमार, मनबहाल मिंज ,सुभाष राठिया, रामगोपाल साहू, संदीप एक्का जमुना प्रसाद, प्रवीण यादव ,रामेश्वर, सोमार साय गणेश मिंज समेत समस्त क्षेत्रवासी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button