छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

सशस्त्र नक्सलवाद की समाप्ति के ऐतिहासिक संकल्प की पूर्ति पर भव्य हनुमंत भंडारा का हुआ आयोजन….

रायपुर: सशस्त्र नक्सलवाद की समाप्ति के ऐतिहासिक संकल्प की पूर्ति के उपलक्ष्य में कबीरधाम जिले के सिद्ध श्री खेड़ापति हनुमान महाराज मंदिर प्रांगण में श्रद्धा, आस्था एवं उल्लास के साथ हनुमंत भंडारा का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित होकर भगवान श्री खेड़ापति हनुमान जी महाराज के दर्शन-पूजन कर प्रदेश में शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।

सशस्त्र नक्सलवाद की समाप्ति के ऐतिहासिक संकल्प की पूर्ति पर भव्य हनुमंत भंडारा का हुआ आयोजन

भंडारा आयोजन में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि शर्मा एवं उनके पुत्र श्री अभिनव शर्मा द्वारा स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल, डीएसपी श्री भूपत सिंह, श्रीमती अंजु कुमारी, श्री कृष्णा चंद्राकर, श्री आशीष शुक्ला तथा कोतवाली थाना प्रभारी श्री योगेश कश्यप सहित अन्य अधिकारियों ने भी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर सहभागिता निभाई एवं प्रसाद ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि 31 मार्च 2026 की निर्धारित समय-सीमा तक बस्तर सहित छत्तीसगढ़ से सशस्त्र नक्सलवाद के पूर्णतः समाप्त होने की ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त हुई है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश में स्थापित शांति, सुरक्षा एवं विकास के नए युग का अभिनंदन करते हुए ईश्वर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की गई।

सशस्त्र नक्सलवाद की समाप्ति के ऐतिहासिक संकल्प की पूर्ति पर भव्य हनुमंत भंडारा का हुआ आयोजन

विदित हो कि विगत चार दशकों से अधिक समय तक छत्तीसगढ़, विशेषकर बस्तर अंचल, नक्सलवाद की गंभीर चुनौती से जूझता रहा। इस दौरान अनेक निर्दोष नागरिकों एवं सुरक्षा बलों के जवानों ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया तथा क्षेत्रीय विकास प्रभावित रहा। कबीरधाम जिला भी इस समस्या से अछूता नहीं रहा। किंतु केंद्र एवं राज्य सरकार के दृढ़ संकल्प, प्रभावी रणनीति तथा सुरक्षा बलों के साहस, पराक्रम एवं समर्पण के फलस्वरूप आज यह ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हो सकी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप यह उपलब्धि संभव हुई है। साथ ही उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री था कवर्धा के स्थानीय विधायक श्री विजय शर्मा की सक्रिय भूमिका भी इस दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।

सशस्त्र नक्सलवाद की समाप्ति के ऐतिहासिक संकल्प की पूर्ति पर भव्य हनुमंत भंडारा का हुआ आयोजन

इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय द्वारा सुरक्षा बलों के वीर जवानों के अदम्य साहस एवं बलिदान को नमन करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में भगवान श्री खेड़ापति हनुमान जी महाराज का विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश में स्थायी शांति, सुरक्षा, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, श्रद्धा एवं उत्साह का वातावरण बना रहा। भंडारा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई, जिससे सामाजिक एकता, सौहार्द एवं जन-समरसता का सशक्त संदेश प्रसारित हुआ।

Related Articles

Back to top button