अन्य ख़बरें

ग्राम नरकालो में विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

Oplus_16908288

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरकालो में विवाहिता महिला के द्वारा घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया हैं,वहीं लखनपुर पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुटी है 21 मार्च दिन शनिवार की शाम लगभग 4:00 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका रवीना सिंह कंवर पति टिभू पैकरा 31 वर्ष 20 मार्च दिन शुक्रवार की रात लगभग 10:00 बजे घर में अकेली थी। रितिका का पति पड़ोसी के घर खाना पीना खाकर सो गया 21 मार्च दिन शनिवार की सुबह लगभग सुबह 6 बजे रबीना सिंग पैकरा से अरुण सिंह मंजन मांगने पहुंचा तो देखा कि घर का दरवाजा खुला है और रवीना सिंह दुपट्टा का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है,घटना की सूचना मृतिका के पति सहित परिवार वालों को दी। पति टीभू राम कंवर उम्र 35 वर्ष ने लखनपुर थाना पहुंचे मर्ग कायम करते हुए घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द किया है,साथ ही पंचनामा कार्रवाई कर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस जांच के बाद ही आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button