छत्तीसगढ़

CG – बैंक में लगी भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज और कई कंप्यूटर जलकर खाक, इलाके में मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची फायर ब्रिग्रेड की टीम…..

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लोईंग स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। देखते ही देखते आग ने पूरे बैंक को अपनी चपेट में ले लिया। बैंक किराए के एक मकान में संचालित हो रहा था। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानियों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, जिसने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। हालांकि बैंक दफ्तर में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और कंप्यूटर जलकर खाक हो गए हैं। फिलहाल आग का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। बैंक परिसर से धुआं निकलता दिखाई दिया। बैंक जिस भवन में संचालित हो रहा था, उसके ऊपरी हिस्से में मकान मालिक मनोज प्रधान का परिवार और अन्य किरायेदार रहते हैं। धुआं देखते ही परिजनों ने तत्काल बैंक प्रबंधन को सूचना दी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही बैंक प्रबंधक कुणाल कुमार ने पुलिस और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि, जब तक राहत दल पहुंचा, तब तक आग बैंक के अधिकांश हिस्से को जल चुका था।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि जांच के बाद ही असल वजह सामने आ सकेगी। बैंक प्रबंधन का कहना है कि आग में महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर सिस्टम और अन्य रिकॉर्ड जल गए हैं।

Related Articles

Back to top button