अन्य ख़बरें

कुंवरपुर बस्ती पहाड़ के घने जंगलों में गुरुवार को लगी भीषण आग,अभी तक आग पर नहीं पाया गया काबू मची हड़कंप।



((नयाभारत सितेश सिरदार लखनपुर सरगुजा)):–
लखनपुर से लगे ग्राम पंचायत कुंवरपुर बस्ती पहाड़ में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मानो पूरे पहाड़ क्षेत्र को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है,पहाड़ी पर सूखी पेड़ के पत्ते घास और झाड़ियों की अधिकता के कारण आग तेजी से फैल रही है। आग की गति इतनी तेज है कि आग पर काबू पाना मुश्किल सा होता जा रहा है। आग की लपटें और उठता धुआं आसपास के कई गांव सहित शहर के कई हिस्सों से साफ दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। ऐसा लग रहा है जैसे आग की लपेटे बस्ती की ओर अपना रुक बदल ले, घना बस्ती होने के कारण गांव में भय का माहौल बना हुआ है,सबसे चिंताजनक बात यह है कि घटना की सूचना के बावजूद खबर मौके पर न तो दमकल की गाड़ियां दिखाई दी हालांकि वही रेंजर वन विभाग को स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा सूचित किया गया है, उनके द्वारा बताया गया कि स्टाफ के लोगों को भेज दिया गया हैं,लेकिन अभी 9:30pm तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका अब देखने वाली बात होगी कि वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी आगजनी के स्थान पर मौजूद है या नहीं और यदि मौजूद है,तो आग बुझाने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं, इससे पहले स्थानीय लोग अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण उनके प्रयास सीमित साबित हुआ,ऐसे में इस आगजनी से पर्यावरण को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही वन्य जीवों और पहाड़ी क्षेत्र की जैव विविधता पर भी खतरा मंडरा रहा है। फिलहाल हालात गंभीर बने हुए हैं और आग पर काबू पाने के लिए तत्काल प्रशासनिक हस्तक्षेप की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button