छत्तीसगढ़

CG – मंदिर में खुलेआम ऐसा काम कर रही थी महिला, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात, आरोपी महिला गिरफ्तार…..

बिलासपुर। चैत्र नवरात्रि पर छत्तीसगढ़ के सभी देवी मंदिरों में इस समय भारी भीड़ देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर पॉकेमार भी सक्रिय हो गए हैं। भीड़ का फायदा उठाकर लोगों की जेब काट रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर से सामने आया है। जहां एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला मंदिर में पॉकेटमारी कर रही थी।

जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला नवरात्रि के दौरान दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़ में शामिल होकर श्रद्धालुओं को निशाना बनाती थी। वह पहले भी दो पॉकेटमारी की घटनाओं को अंजाम दे चुकी थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर महिला की पहचान हुई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी महिला का नाम गौरी बताया जा रहा है, जो अकलतरा क्षेत्र के पिपरसत्ती की रहने वाली है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उससे अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button