अन्य ख़बरें

खड़े ट्रक के पीछे घुसा बाइक सवार,युवक की मौत।



(नयाभारत सितेश सिरदार लखनपुर सरगुजा):–
अंबिकापुर बिलासपुर मुखमार्ग पर दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 130 स्थित रजपुरी कला में 06 अप्रैल सोमवार की रात लगभग 11 बजे एक युवक की बाइक चलते ट्रक के पीछे जा घुसा जिसके बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अंधला निवासी अरुण सिंह पिता परशुराम उम्र 25 वर्ष लखनपुर की तरफ़ से अंबिकापुर की ओर जा रहा था। नेशनल हाईवे 130 स्थित राजपुरी कला सड़क किनारे बेतरतीब खड़े ट्रक में अनियंत्रित बाइक सवार जा टकराया सर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना उपरांत लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और 100 को कब्जे में लेकर लखनपुर के मर्चुरी में रखवाया गया। पुलिस ने 7 अप्रैल दिन मंगलवार को दोपहर लगभग 12 बजे शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया है। घटना के बाद से परिवार जनों में शोक का माहौल व्यक्ति फिलहाल लखनपुर पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुटी है।
*”””अंधेरे में ट्रक किनारे लगा रहा था ट्रक चालक”””””*
ऐसा बताया जा रहा है कि बिना किसी इंडिकेटर लाइट के ट्रक चालक ट्रक को रोड के किनारे लगा रहा था जिस दौरान ट्रक के अचानक मुड़ने पर बाइक सवार कुछ समझ नहीं पाया और युवक की बाइक ट्रक के पीछे जा घूंसी।
*”””””आक्रोशित भीड़ ने किया ट्रक में तोड़फोड़*””””
इस घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने ट्रक में काफ़ी तोड़ फोड़ किया तथा उसके शीशे सहित कई चीजों को तहस नहस कर दिया।

Related Articles

Back to top button