अन्य ख़बरें

फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार।


:- थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा स्थाई वारंट किया गया तामिल। आबकारी एक्ट के मामले मे जारी वारंट पर की गई कार्यवाही, आरोपी पूर्व मे शराब तस्करी के मामले मे जिला सूरजपुर एवं गौरेला पेंड्रा मारवाही से किया जा चुका है चालान।आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश।डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना छेत्र मे लंबित स्थाई वारंट/गिरफ़्तारी वारंट की तामिली कर वर्षो से फरार चल रहे वारंटियों कों माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के दिशा निर्देश दिए गए है, इसी क्रम मे थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा केश नंबर 6178/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के माममे मे फरार चल रहे आरोपी *सत्यनारायण उर्फ़ संतु आत्मज टेकराम उम्र 25 वर्ष साकिन उमरौली थाना लखनपुर* के प्रकरण मे उपस्थित नही रहने पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का स्थाई वारंट जारी किया गया था, आरोपी कों न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु जारी स्थाई वारंट के अनुसार थाना लखनपुर पुलिस टीम के प्रयास से फरार चल रहे स्थाई वारंटी कों पकड़कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं, आरोपी पूर्व मे शराब तस्करी के मामले मे जिला सूरजपुर एवं गौरेला पेंड्रा मारवाही से चालान किया जा चुका है।स्थाई वारंट की तामिली मे थाना प्रभारी उदयपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, प्रधान आरक्षक पीताम्बर सिंह, प्रधान आरक्षक प्रवीणचंद तिवारी, प्रधान आरक्षक देवनारायण कवर, आरक्षक जगेश्वर बघेल, श्याम सुन्दर, दशरथ राजवाड़े सैनिक विजय सक्रिय रहे।

Related Articles

Back to top button