छत्तीसगढ़जिला समाचार

बाॅंकीमोंगर की अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,बढ़ाया क्षेत्र का मान,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर……

नयाभारत प्रतिभा किसी बेड़ियों की मोहताज नहीं होती,सही समय व स्थान मिलने पर विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखाते ही है,बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है।
बाॅंकीमोंगरा जंगल साइड निवासी होनहार छात्रा अदिति गुप्ता ने एमबीबीएस की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी कर, डॉक्टर बनकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं।


अदिति गुप्ता के पिता तपन गुप्ता पेशे से ठेकेदार है एवं माता शन्नो गुप्ता गृहिणी है।
अदिति शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। दो बहन और एक भाई में दूसरे स्थान पर रहने वाली अदिति ने बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना देखा था,जिसे उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर साकार कर दिखाया।
अदिति की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल कुसमुंडा से हुई है, जहाँ से उन्होंने अपनी पढ़ाई की मजबूत नींव रखी। अदिति ने वर्ष 2020 में नीट परीक्षा उत्तीर्ण की, जिसके बाद उनका चयन पंडित जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, रायपुर में हुआ। यहाँ से उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर की डिग्री प्राप्त की।
कॉलेज परिसर में 04 मई 2026 को आयोजित दीक्षांत समारोह में अदिति सहित सभी सफल विद्यार्थियों को उनके परिजनों की उपस्थिति में सम्मानित करते हुए डिग्री प्रदान की गई। यह पल अदिति और उनके परिवार के लिए बेहद गौरवपूर्ण रहा।


अदिति की इस सफलता पर परिजनों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
“अदिति ने कहा :- सपनों को सच करने के लिए मेहनत, धैर्य और निरंतर प्रयास सबसे ज़रूरी होते हैं। अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं रहती।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button