धमतरीनगरी

फरसियां महामाई धाम में विकास कार्यों का निरीक्षण, प्रशासन ने सराहा संरक्षण अभियान…!

महामाई धाम पहुंची प्रशासनिक टीम, फरा-कांदा भाजी के स्वाद ने जीता दिल…

धमतरी कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने जिला प्रशासन की टीम के साथ मंदिर परिसर पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजन फरा और कांदा भाजी से अतिथियों का स्वागत किया गया।

कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने महामाई धाम परिसर में चल रहे महानदी उद्गम कुंड के जीर्णोद्धार, परिक्रमा पाथवे निर्माण, सोलर लाइट व्यवस्था, गार्डन सौंदर्यीकरण और महानदी आरती स्थल के विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने महानदी संरक्षण को लेकर समिति द्वारा किए जा रहे जनजागरूकता अभियान की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन की टीम को स्वल्पाहार में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन फरा और कांदा भाजी परोसी गई, जिसकी अधिकारियों ने जमकर तारीफ की।

कलेक्टर ने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण केवल आस्था से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने समिति के प्रयासों को प्रेरणादायी बताया।

इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह ठाकुर, एसडीएम प्रीति दुर्गम सहित अन्य अधिकारियों ने महामाई माता के दर्शन कर जिले की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में 16 पाली सेवा समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। समिति ने भविष्य में महामाई धाम को धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में और विकसित करने की बात कही।

महामाई धाम में विकास, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण की इस पहल को लोगों ने सराहा है। जिला प्रशासन और समिति के संयुक्त प्रयास से क्षेत्र को नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button