छत्तीसगढ़

CG- मरने के बाद 2 गज जमीन के लिए बवाल : धर्मांतरण कर चुके मृतक के शव को दफनाने का ग्रामीण कर रहे विरोध, मौके पर पहुंचे अधिकारी, गांव में तनाव का माहौल….

कांकेर। जिले में एक बार फिर धर्मांतरण का दंश सामने आया है। दरअसल एक शव को दफनाने को लेकर बवाल मच गया। इसकी वजह धर्मांतरण है। यहाँ रहने वाले क्रिश्चन धर्म अपना चुके बुजुर्ग की बीमारी के चलते मौत हो गयी। लेकिन ग्रामीणों ने मृतक के शव को गांव में दफनाने से मना कर दिया है।

क्या है मामला

यह पूरा मामला जिले के अंतागढ़ ब्लॉक अंतर्गत हवेचूर गाँव का है। यहाँ रहने वाले 55 वर्षीय अंकालू पोटाई की मृत्यु बीमारी के चलते हो गयी। मृतक और उसका परिवार आदिवासी समाज से आते थे लेकिन उन्होंने अपना धर्म बदला और ईसाई बन गए थे। जिसके बाद उनका आदिवासी परंपरा व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में आना जान बंद हो गया था। वहीँ दूसरा धर्म अपनाने के चलते गांव में अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया गया है।

शव दफनाने को लेकर गाँव में विवाद हो गया है। ग्रामीण क्रिश्चन धर्म अपना चूके मृतक का शव गाँव में दफनाने से मना कर रहे हैं। इसके खिलाफ खूब विरोध हुआ। जिसके बाद मामले की सूचना पर ताड़ोकी थाना प्रभारी व अंतागढ़ तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। और लोगों को शांत कराया गया।

वहीँ, इस मामले में अंतागढ़ तहसीलदार वीरेंद्र नेताम से बात की तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। तहसीलदार वीरेंद्र नेताम ने कहा, इस सम्बन्ध में SDM से बात करिये, उन्हें कुछ भी जानकारी नहीं है।

Related Articles

Back to top button