छत्तीसगढ़

CG – दुर्ग के बाद इस जिले में अफीम की अवैध खेती का खुलासा, इतने एकड़ में लहलहा रही थी फसल, मचा हड़कंप, जांच में जुटा प्रशासन…..

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की खेती मामले को लेकर विवाद थमा ही नहीं था कि अब एक और जिले से मामला सामने आया है। दुर्ग जिले के बाद अब बलरामपुर में भी अफीम की फसल मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी गांव में करीब दो एकड़ जमीन पर अफीम की अवैध खेती किए जाने का खुलासा हुआ है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आदिवासी की जमीन को लीज पर लेकर झारखंड का व्यक्ति अफीम की खेती कर रहा था।

प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button