CG – सोन में 8 अक्टूबर से अखण्ड नवधा रामायण का आयोजन इस तारीख कों गायन प्रतियोगिता अलग-अलग विधाओं में अलग अलग पुरस्कार भी जानें पूरी बातें पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//शिवनाथ नदी के और लीलागर नदी के बीच बसे मस्तूरी के ग्राम पंचायत सोन में दिनांक 8 अक्टूबर दिन बुधवार से अखंड नवधा रामायण का आयोजन गाँव वालों की सहयोगसे प्रारंभ होने जा रहा है जहां 9 दिनों तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में आसपास अन्य जिलों से रामायण मंडलीया मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की ऐतिहासिक जीवनी सुनाएंगे कहते हैं रामायण में हर समस्या से निकलने का रास्ता दिखाया गया है और इसीलिए आज भी हर घर में रामायण का पाठ किया जाता है और जगह-जगह नवधा रामायण का आयोजन भी किया जाता है ताकि लोग भगवान श्री राम के द्वारा बताए गए सत्य के रास्ते पर चलकर न सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों के जीवन में भी उजाला भर दे। बताते चलें की नवधा रामायण का आयोजन 8 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक होगा इसी दिन यानी 17 अक्टूबर कों गायन प्रतियोगिता भी रखा गया हैँ जहां अलग अलग विधाओं में अलग अलग पुरस्कार भी रखा गया है।
जो ऐसे हैँ…
शास्त्रीय सुगम संगीत…
पहला 7000 रु. व शील्ड
दूसरा 5000 रु. व शील्ड
तीसरा 3000 रु. व शील्ड
फ़िल्मी संगीत…
पहला 7000 रु. व शील्ड
दूसरा 5000 रु. व शील्ड
तीसरा 3000 रु. व शील्ड
लोक संगीत…
पहला 7000 रु. व शील्ड
दूसरा 5000 रु. व शील्ड
तीसरा 3000 रु. व शील्ड
गायन प्रतियोगिता 17 अक्टूबर दिन शुक्रवार कों दोपहर 12 बजे से शुरू होगा जहां विवाद की स्थिति में समिति का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा