छत्तीसगढ़जिला समाचारबेमेतरा जिला

CG:व्यवहार न्यायालय साजा के एक युवा अधिवक्ता गुलशन मनहरे के साथ चेंबर में धौराभाठा के युवक अखिलेश मनहरे ने गाली गलौज एवं जान से मारने की दिये धमकी…अधिवक्ताओ मे भारी आक्रोश

कार्यवाही नही हुआ तो बहुत जल्द साजा अधिवक्ता संघ बडा निर्णय ले सकते है

संजू जैन:7000885784

बेमेतरा:बेमेतरा जिले में अब अधिवक्ता भी सुरक्षित नही एक युवा अधिवक्ता से उनके ही केबिन में एक युवक ने जान से मारने की धमकी और गलौज किये व्यवहार न्यायालय साजा के लगभग एक दर्जन अधिवक्ताओं ने थाना साजा पहुंचकर एक युवा अधिवक्ता के साथ तहसील न्यायालय के अपने बैठक चेंबर अधिवक्ता से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने की घटना के आक्रोशित अधिवक्ताओं ने साजा थाना पहुंचकर धमकी देने वाले असामाजिक तत्व के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा कर तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की इस मुद्दे को लेकर साजा अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है अधिवक्ता अपने साथी के ऊपर हुए घटित घटना नाराजगी व्यक्ति की अधिवक्ताओं का कहना था कि जब अधिवक्ता थाने में पहुंचा तो मात्र आवेदन लेकर वापस कर दिया गया जबकि ऐसे मामले में तत्काल अपराध दर्ज किया जाता है इस मामले को लेकर अब अधिवक्ता गण पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के पास पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं मामले का विवरण इस प्रकार है कि साजा में विधि व्यवसाय कर रहे अधिवक्ता गुलशन मनहरे जब अपने चेंबर में बैठकर कार्य कर रहे थे इस दौरान धौराभाठा निवासी एक व्यक्ति जिसका नाम अखिलेश बताया जा रहा है कक्ष में पहुंचकर अधिवक्ता के साथ गंदी-गंदी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दिया और उनके चेंबर में जबरदस्ती घुस कर उसका देख लेने की धमकी दी इस संबंध में अधिवक्ता गुलशन मनहरे ने बताया कि साजा में रिपोर्ट अपने साथियों के साथ दर्ज कराई गई है उक्त व्यक्ति के परिवारिक लोग विगत दिन पहले बेमेतरा जेल से वापस आया है और मेरे एवं परिवार के साथ कभी भी घटना दुर्घटना को अंजाम दे सकता है उक्त व्यक्ति शराब कोचिया है जिनके खिलाफ अपराधिक मामले भी चल रहे हैं सारे मामले में अधिवक्ता संघ साजा के पदाधिकारी ने घटना की उचित जांच की मांग करते हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की बात कही,,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button