CG – चोरी की आशंकाओ के बीच पचपेड़ी में फल फूल रहा कबाड़ का गोरख धंधा कब लगेगा लगाम?पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//बिलासपुर जिले के मस्तूरी का पचपेड़ी इन दिनों कबाड़ के धंधे कों लेकर खूब सुर्खिया बटोर रहा है यहाँ मल्हार और पचपेड़ी में धड़ल्ले से कबाड़ का धंधा फल फूल रहा है ग्रामीण हौरान इस बात से है की रोजाना इन कबाड़ के संचालकों कों इतनी भारी मात्रा में कहाँ से लोहा लख्खड मिलता है जो बड़ी बड़ी गाड़ियों में लोड हो कर सप्लाई हो रही है क्या ये जाँच का विषय नहीं है और है तो क्यों यहाँ अभी तक इनकों खुली छूट दी गई है।
पचपेड़ी में रोड़ किनारे खुले आम इनका कबाड़ का धंधा जमकर चल रहा है कभी कभी इनकी वजह से रोड़ भी जाम हो जाता है कुछ खास मौको या पर, इनकों बोलने टोकने वाला कोई नहीं है ना ही इनकों कोई पूछ रहा की इतनी भारी मात्रा में कबाड़ कहाँ से आ रहा आखिर कब रुकेगा इनकी मनमानी ऐसा ही हाल नए बने फोर लाइन नेशनल हाईवे 49 मस्तूरी की है जहाँ कई कबाड़ की दुकान चल रही है बताया जाता है की यहाँ रात में भी जमकर खरीदी की जा रही है।
बताता जाता हैँ की मल्हार और पचपेड़ी इस मामले में बहुत आगे हैँ जहाँ रोड़ किनारे कों कबाड़ का गढ़ बना दिया गया है और जमकर इनका धंधा चल रहा है सोचा जाए तो दिवाली टाइम यह बात सबको समझ आता है की घरों की साफ सफाई होती है और भारी मात्रा में कबाड़ निकलता है तो कबाड़ का धंधा जमकर चलता है पर यहाँ बारो महीने बड़ी बड़ी गाड़ियों से माल दूसरी जगह खपाया जा रहा है ये सामान आ कहाँ से रहा है जो सोचने वाली बात है।




