धमतरी

डूबान क्षेत्र की उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हुईं सम्मानित…

धमतरी… लोकसभा क्षेत्र महासमुंद की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं सांसद लोकसभा क्षेत्र कांकेर श्री भोजराज नाग ने आज कलेक्टोरेट की सभाकक्ष में धमतरी जिले के डूबान क्षेत्र मोंगरागहन ग्राम पंचायत के उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें ग्राम उरपुटी की सुश्री अमृता मंडावी, श्रीमती पद्मिनी साहू अकलाडोंगरी, श्रीमती वृंदावी मंडावी मालगांव, श्रीमती सतन मरकाम कोलियारी और श्रीमती रूखसाना बेगम राजपुर को सम्मानित किया। इस मौके पर अतिथियों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपनी शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना कीं।

         इस अवसर पर विधायक धमतरी श्री आेंकार साहू, विधायक सिहावा श्रीमती अंबिका मरकाम, कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, वनमण्डलाधिकारी श्रीकृष्ण जाधव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button